फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: न्याय मांगती रहीं महिलाएं, आरोपी की फिर कंपनी में वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन

- कासना में एक निजी कंपनी की महिला कर्मचारियों ने उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना थाना क्षेत्र की एक निजी कंपनी से जुड़ा महिला कर्मचारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें महिलाएं पिछले छह महीने से उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगा रही हैं। महिलाओं का आरोप है कि शिकायत के बाद आरोपी वरिष्ठ के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, लेकिन अब वह दोबारा कंपनी आ गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
महिला कर्मचारियों का आरोप है कि उन्होंने पहले कंपनी प्रबंधन से मामले की शिकायत की थी। प्रबंधन की ओर से सहयोग का आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। महिलाओं का दावा है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था, लेकिन इसके बाद उन्हें सात दिन तक इंतजार करने के लिए कहा गया। आरोप है कि कंपनी में उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। शिकायत के बावजूद एक सप्ताह बीतने पर भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत करने वाली कर्मचारियों को आरोपी पक्ष की ओर से धमकाया जाता है। उनके मुताबिक उत्पीड़न, गाली-गलौज और अभद्रता की शिकायत करने वाली महिलाओं के खिलाफ ही कार्रवाई की जाती है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं कासना कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा का कहना है कि महिलाओं के कृत्य से कंपनी को नुकसान हुआ था। उनके अनुसार, महिलाएं थर्ड पार्टी के माध्यम से अनुबंध पर काम कर रही हैं। आरोप लगाने वाली महिला कोतवाली पहुंची थी और उन्होंने बताया कि अब कोई समस्या नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें