फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो में बाइक सवार बदमाशों का आंतक, फिर चेन लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनो में बाइक सवार बदमाशों का आंतक, फिर चेन लूट का प्रयास
विज्ञापन

-सेक्टर अल्फा वन के सी ब्लॉक में एक छात्रा से चेन लूटने की कोशिश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टरों में बाइक सवार बदमाशों का आंतक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार रात सेक्टर अल्फा-1 में एक छात्रा से चेन लूटने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। छात्रा भाग कर अपने पीजी में घुस गई। घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। वही पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सेक्टर अल्फा-1 के सी ब्लॉक में स्थित एक पीजी के बाहर एक छात्रा टहल रही थी। रात करीब 11:30 बजे बाइक सवार एक बदमाश वहां पहुंचा। उसने छात्रा के पास बाइक रोकी और झपट्टा मारकर चेन लूटने का प्रयास किया लेकिन छात्रा समय रहते पीछे हट गई और शोर मचा दिया। उसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। वहीं सेक्टर बीटा-वन में भी एक महिला से चेन लूट का प्रयास किया गया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के अंदर से साइकिल चोरी कर ले गया चोर
सेक्टरों के अंदर साइकिल भी सुरक्षित नहीं रह गई है। सेक्टर बीटा वन के सी ब्लॉक में एक चोर ने घर के अंदर से साइकिल चोरी कर ली। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। चोर ने मात्र 20 सेकेंड में वारदात को अंजाम दिया। हालांकि घटना 13 सितंबर की है लेकिन वीडियो को अब सोशल मीडिया पर वायरल किया गया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें