फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रास्ते में खड़े होने पर हुआ विवाद, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)।
विज्ञापन

गांव धनसिया में रास्ते में खड़े होने को लेकर हुए मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि पड़ोसी ने वृद्धा के साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों पर भी हमला करने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक, 9 अक्टूबर की शाम धनसिया निवासी विशाल की मां चंद्रावती घर के बाहर रास्ते में खड़ी थीं। इसी दौरान गांव के आकाश से उनकी टक्कर हो गई। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिरकर घायल हो गईं। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें