फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक हटाने को लेकर युवक को लाठी-डंडों से पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर
विज्ञापन

(संवाद)।
कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में बुधवार रात रास्ते के किनारे खड़ी बाइक हटाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान दो भाइयों समेत कुछ लोगों ने एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जुनेदपुर गांव निवासी नवीन की बिलासपुर कस्बे में फास्ट फूड की दुकान है। पीड़ित के मुताबिक, बुधवार रात वह दुकान पर मौजूद थे और उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी थी। आरोप है कि इसी दौरान बिलासपुर निवासी नदीम सलमानी कार से वहां पहुंचा और बाइक खड़ी होने को लेकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर नदीम ने अपने भाई वसीम समेत अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया।आरोप है कि इसके बाद सभी ने नवीन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शिकायत मिलने पर दनकौर पुलिस ने दोनों भाइयों समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें