ग्रेटर नोएडा। डेल्टा-1 मेट्रो स्टेशन के पास सड़क, सीवर और पार्किंग की समस्याओं से लोग परेशान हैं। सड़कों पर वाहनों से धूल उड़ रही है, जबकि कई जगह सीवर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी जमा है। इससे राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। अल्फा-2 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुभाष भाटी ने बताया कि मेट्रो स्टेशन के पास गैलेरिया मार्केट का बेसमेंट जर्जर है। वहां कचरा और पानी जमा है। सर्विस रोड पर सीवर का पानी भरने से सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने सड़क की सफाई, सीवर व्यवस्था दुरुस्त करने, जलभराव रोकने और पार्किंग व्यवस्था सुधारने की मांग की है। संवाद