फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को बृहस्पतिवार को चौगानपुर गोलचक्कर के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनाजपुर बंगाल निवासी नूर उर्फ सोनू उर्फ छोटू (28) के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में गांव हबीबपुर में रह रहा था। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ ईकोटेक-3 कोतवाली में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में वर्ष 2026 में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। आरोपी एक सक्रिय गैंग का सदस्य है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें