ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र की एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी में कवर्ड पार्किंग में खड़ी कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। सोसाइटी की निवासी सोनिया बिष्ट की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को उनकी पड़ोसी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सोनिया बिष्ट सोसाइटी में रहती हैं। उन्होंने तहरीर में बताया कि उनकी नई किआ सेल्टोस कार फ्लैट के नीचे स्थित उनकी अधिकृत कवर्ड पार्किंग में खड़ी थी। आरोप है कि 29 अक्तूबर को पड़ोस के फ्लैट में रहने वाली मोल ने अपनी गाड़ी से उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो