फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी के आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बादलपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में आरोपी आमिर की अग्रिम जमानत अर्जी सत्र अदालत ने खारिज कर दी। वादी मंगल सिंह ने 8 जुलाई 2026 को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगल सिंह ने बताया कि 30 जून को उनके घर से आभूषण और नकदी चोरी हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। आमिर के अधिवक्ता ने उसे निर्दोष बताते हुए झूठा फंसाने की दलील दी। उन्होंने कहा कि एफआईआर देरी से दर्ज हुई थी। उसमें आमिर का नाम नहीं था और उससे कोई बरामदगी भी नहीं हुई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और पत्रावली देखी। अदालत ने पाया कि आमिर पर सह-आरोपियों के साथ चोरी का आरोप है। वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा। अपराध की प्रकृति और गंभीरता को देखते हुए, अदालत ने अग्रिम जमानत का आधार नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें