विवाहिता के साथ मारपीट घायल, पति समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के प्यावली गांव में विवाहिता के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। महिला समेत तीन के खिलाफ दादरी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के प्यावली गांव में वीना पाल परिवार के साथ रहती हैं। वीणा पाल की शादी करीब 15 साल पहले प्यावली गांव निवासी राकेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही विवाहिता के साथ मारपीट कर प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। 20 अक्टूबर को वह घर पर थी, तभी पति ने बुरी तरह मारपीट की। महिला के साथ सास सरोज देवी और ससुर आसाराम ने भी मारपीट की गई। जिससे वह घायल हो गई। महिला ने किसी तरह घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई। घायल महिला ने चार दिन बाद घटना में पति राकेश कुमार, सास सरोज देवी और ससुर आसाराम के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हैं।