फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पिज्जा दुकानदार के अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- 17 दिन पहले भी कानपुर ले जाया गया था युवक, भाई ने बिसरख थाने में दी तहरीर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख क्षेत्र में पिज्जा की दुकान चलाने वाले एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित के भाई ने थाना बिसरख में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सलारपुर खादर निवासी सुमित कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके भाई अमित कुमार की क्रॉसिंग मॉल में पिज्जा की दुकान है। 25 अक्तूबर की रात अमित दुकान से घर के लिए निकले थे। इसके बाद रास्ते में डी-मार्ट के पास उनकी बाइक लावारिस हालत में मिली। परिजनों को आशंका है कि उनका दोबारा अपहरण कर लिया गया है। पहले 8 अक्तूबर को भी अमित का डी-मार्ट मॉल से अपहरण किया जा चुका है। अपहरणकर्ता उन्हें कानपुर ले गए थे। अमित को होश आया तो उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति के फोन से परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें घर ले आए थे।
विज्ञापन

सुमित ने तहरीर में अमित की दुकान के पास स्थित एक अन्य पिज्जा दुकान के संचालक पर शक जताया है। उन्होंने आसपास के कुछ और दुकानदारों पर भी संदेह व्यक्त करते हुए पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। परिजन ने आशंका है जताई है कि अमित कुमार के साथ अनहोनी हो सकती है। इसलिए मामले में तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि उक्त प्रकरण में थाने पर गुमशुदगी दर्ज है। गुमशुदा की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें