ग्रेटर नोएडा। गांव झट्टा में बर्फ की दुकान पर मारपीट और लूट का मामला सामना आया है। थाना प्रभारी को दी तहरीर के अनुसार झट्टा निवासी सोनू चौहान और सुनील की बर्फ की दुकान ठेके के पास स्थित है। आरोप है कि शनिवार की रात तीन सगे भाई सहित छह लोग दुकान पर आए। आरोपी लूट के इरादे से आए और दो हजार रुपये की मांग करने लगे। मना करने पर सभी ने मारपीट शुरू कर दी। हमले में सुनील और सोनू को गंभीर चोटें आईं। हमलावर दुकान से करीब दो हजार रुपये ले गए और दोनों के मोबाइल फोन तोड़कर फरार हो गए। आरोपियों की ओर से रेहड़ी-पटरी वालों के रंगदारी की मांग की जाती है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्रथम पक्ष के सोनू चौहान व सुनील और द्वितीय पक्ष के अंशुल व विनय के बीच शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।