फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली फेयर में आ सकती है मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 13 अक्तूब से आईएचजीएफ दिल्ली फेयर–ऑटम 2026 शुरू होगा। 5 दिवसीय फेयर में हस्तशिल्प व अन्य क्षेत्र के उत्पादक शामिल होंगे। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) के पदाधिकारियों ने दिल्ली फेयर-2026 को लेकर दिल्ली की सीएम से मुलाकात की और फेयर में आने का न्योता दिया है। वहीं दिल्ली की सीएम ने हस्तशिल्प निर्यातकों को सहयोग का आश्वासन दिया है। ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ नीरज खन्ना ने मुख्यमंत्री को हस्तशिल्प निर्यातकों के मुद्दों से अवगत कराया। उन्होंने दिल्ली के निर्यातकों के लिए बाजार विकास सहायता तंत्र की आवश्यकता पर जोर दिया। सहायता निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों में भाग लेने और नए बाजारों तक पहुंचने में मदद कर सकती है। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया। खन्ना ने मुख्यमंत्री को 62वें आईएचजीएफ दिल्ली मेला–शरद 2026 में आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें