फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के ध्यानार्थ:::: पिता ने लगाया आरोप, युवक के उत्पीड़न से तंग आकर बेटी ने की थी आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- अलीगढ़ निवासी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, युवत- युवक साथ करते थे काम
विज्ञापन

- सूरजपुर में किराये के मकान में रहती थी युवती, पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर क्षेत्र में एक युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके पिता की तहरीर पर अलीगढ़ के एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार अलीगढ़ के गभाना थाना क्षेत्र के गांव टमकौली निवासी केदार सिंह ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री गीतेश सूरजपुर कस्बे की अंबेडकर कॉलोनी में किराये के मकान में रहती थी। इसी दौरान उसकी जान-पहचान अलीगढ़ के चंडौस थाना क्षेत्र के गांव केसेरू निवासी दीपक सोलंकी से हो गई थी। केदार सिंह का आरोप है कि दीपक पिछले कुछ दिनों से उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इससे परेशान होकर गीतेश ने 28 सितंबर को आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस जांच में पता चला है कि युवती पैकेजिंग कंपनी में नौकरी करती थी। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। दो युवक युवती को नॉलेज पार्क स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर चले गए थे। आरोप थे कि युवती के शरीर और गले पर चोट के निशान मिले थे। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि आरोपी दीपक सोलंकी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें