फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साकीपुर हत्याकांड के आरोपी की ब्रेन स्ट्रोक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। साकीपुर गांव में एलएलबी छात्र साजन भाटी की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी वीर सिंह की ब्रेन स्ट्रोक से मौत हो गई। वह जेल की बैरक में अपने भाई के साथ मौजूद था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया था। पहले उसे कसाना स्थित जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम और अन्य जरूरी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार के मुताबिक बंदी वीर सिंह बैरक में अपने भाई के साथ था। अचानक उसे ब्रेन स्ट्रोक आया और उसकी हालत बिगड़ गई। साकीपुर गांव में 5 मई की रात नाली के पानी की निकासी, कूड़ा डालने और उसे जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर एलएलबी छात्र साजन भाटी के साथ आरोपियों ने मारपीट की और बाद में उसे गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें