फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लोगों को डराने के लिए रखता था चाकू, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-63 थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान रविवार तड़के एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, रविवार तड़के करीब 3 बजे उनकी टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान बहलोलपुर अंडरपास की ओर जाते समय सेक्टर-63ए में गेट नंबर तीन के पास सर्विस रोड पर एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह छिपने लगा, लेकिन टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया। आरोपी की पहचान चोटपुर कॉलोनी निवासी सोनू चौहान (19) के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। थाना प्रभारी सर्वेश चंद्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें