फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साइड मांगने को लेकर दो भाइयों से मारपीट

Sun, 22 Nov 2026 07:12 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद )। कोतवाली क्षेत्र के गांव उटरावली में शनिवार शाम साइड मांगने को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों के साथ मारपीट कर दी गई। आरोप है कि चार लोगों ने दोनों भाइयों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आछेपुर गांव निवासी सोनू पड़ोसी गांव उटरावली में पेशगी पर खेत लेकर खेती करता है। शनिवार शाम वह अपने भाई के साथ खेत से काम निपटाकर घर लौट रहा था। आरोप है कि उटरावली गांव में आगे चल रहे डीसीएम वाहन में लदे डीजे से साइड मांगने पर विवाद हो गया। इस दौरान गांव के चिंटू, देवू, नीरज और डीजे संचालक ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। कोतवाली प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें