फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर से चोरी, नकदी और जेवरात ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर चोरों ने नकदी और सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस को दी गई तहरीर में सिम्मी देवी ने बताया कि वह श्रीराम कॉलोनी महामेधा वाली गली सूरजपुर में रहती हैं। उनके अनुसार 7 जून को दोपहर वह अपने पूरे परिवार के साथ हरिद्वार स्नान के लिए गई थीं। 9 जून की सुबह करीब सात बजे जब परिवार वापस घर पहुंचा तो मकान का सामान बिखरा मिला। घर के कमरे में रखी अलमारी को खंगाल दिया गया था। अलमारी में रखे सोने और चांदी के जेवरात तथा पांच हजार रुपये नकद गायब थे। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें