फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवैध शराब के धंधे पर पुलिस का शिकंजा, 150 लीटर से ज्यादा शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-24, फेज-वन और सेक्टर-58 समेत कई थाना क्षेत्रों में पकड़े गए आरोपी
विज्ञापन

- ठेके बंद होने के बाद अवैध रूप से शराब बेचने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 10 से 12 नवंबर के बीच तीन दिनों में 18 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। इन कार्रवाइयों में पुलिस ने 150 लीटर से ज्यादा अवैध शराब बरामद की है।
यह कार्रवाई थाना सेक्टर-24, फेज-वन, सेक्टर-58 और सेक्टर-113 समेत कई थाना क्षेत्रों में की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ठेके बंद होने के बाद राहगीरों, कारखाने के मजदूरों और ऑटो चालकों को शराब बेचते थे। वे झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले लोगों को भी निर्धारित कीमत से अधिक दाम पर शराब बेचते थे। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश और जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद शराब में देसी और अंग्रेजी शराब दोनों शामिल हैं। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में मोरना, सेक्टर-53 बिजली घर तिराहा और अमोर सोसाइटी के पास कार्रवाई हुई। यहां से 30 से 40 टेट्रा पैक या पव्वों के साथ कई आरोपी पकड़े गए। फेज-1 थाना क्षेत्र में हरौला सब्जी मंडी, सेक्टर-6, सेक्टर-7, सेक्टर-10 और सेक्टर-14 में लोगों को पकड़ा गया। सेक्टर-14 में गंदे नाले की पटरी के पास से एक आरोपी से 102 पाउच बरामद हुए। प्रत्येक पाउच में 200 एमएल शराब थी, जिसकी कुल मात्रा 20.4 लीटर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य क्षेत्रों में बरामदगी और विधिक कार्रवाई : थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में सेक्टर-19 स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज और सेक्टर-27 के तिकोनिया पार्क के पास से दो लोग गिरफ्तार हुए। सेक्टर-19 से पकड़े गए आरोपी के पास से 9 लीटर शराब के 45 टेट्रा पैक मिले। थाना फेज-3 क्षेत्र में सेक्टर-66 अंडरपास और सेक्टर-67 की ग्रीन बेल्ट के पास भी कार्रवाई हुई। थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में रेडिसन होटल के पास हरियाणा में बिक्री के लिए निर्धारित अंग्रेजी शराब के 24 पव्वे बरामद किए गए। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें