फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अलग-अलग स्थानों से ई-रिक्शा, स्कूटी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। फेज-2 और सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में चोरों ने ई-रिक्शा और स्कूटी चोरी कर ली। दोनों मामलों में वाहन मालिकों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फेज-2 थाना क्षेत्र में कुलेसरा निवासी कपिल कुमार 27 सितंबर की सुबह करीब चार बजे ई-रिक्शा लेकर सब्जी मंडी पहुंचे थे। उन्होंने ई-रिक्शा सब्जी मंडी के गेट नंबर-1 के सामने खड़ा किया था। कुछ देर बाद लौटे तो ई-रिक्शा वहां नहीं मिला।
विज्ञापन

दूसरी वारदात सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में हुई। तुगलकाबाद गांव निवासी उपसना सेक्टर-62 स्थित एक निजी कंपनी में काम करती हैं। उन्होंने 25 सितंबर की शाम करीब सात बजे अपनी स्कूटी सेक्टर-62 स्थित एसबीआई सोसाइटी के गेट नंबर-2 के सामने खड़ी की थी। अगले दिन सुबह करीब पांच बजे पहुंचीं तो स्कूटी गायब थी। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस दोनों मामलों में वाहन चोरों की तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें