फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अधिवक्ता को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-45 सदरपुर निवासी देवेंद्र सिंह गौतमबुद्ध नगर न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं देते हैं। इन्होंने अलीगढ़ निवासी सतेंद्र सिंह पर पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सोमवार को पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में देवेंद्र ने बताया कि 16 अगस्त को रात करीब आठ बजे आरोपी ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार उनका पीछा कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें