दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के एनटीपीसी बाइपास पर पैदल जा रहे व्यक्ति को स्विफ्ट कार चालक ने टक्कर मार दी। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर स्थित ब्रह्मपुरी मोहल्ले में दिलीप सिंह परिवार के साथ रहते हैं। सात सितंबर की शाम को उनका छोटा भाई मोहन सिंह किसी काम से जीटी रोड पर एनटीपीसी बाईपास की तरफ जा रहा था। जब एनटीपीसी कट के समीप पहुंचा तो स्विफ्ट कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की कार संख्या के आधार पर तीन सप्ताह बाद कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।