फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निजी विश्वविद्यालय के छात्र ने फ्लैट में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी विश्वविद्यालय के छात्र ने फ्लैट में फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन


-दनकौर के विश्वविद्यालय से कर रहा था एमसीए
- रबूपुरा की सुपरटेक गोल्फ कंट्री सोसाइटी में किराये पर रहता था

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के रहने वाले छात्र ने रबूपुरा स्थित सोसाइटी के फ्लैट में फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। न ही पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट कमरे से प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

मृतक शुभम पुत्र ओमप्रकाश (20) दनकौर स्थित निजी विश्वविद्यालय में एमसीए प्रथम वर्ष का छात्र था। शुभम अपने ताऊ के बेटे अर्पित के साथ सुपरटेक गोल्फ कंट्री सोसाइटी में किराये के फ्लैट में रहता था। दोनों अलग-अलग कमरों में सोते थे। बृहस्पतिवार रात दोनों सामान्य रूप से सोए थे। शुक्रवार सुबह अर्पित ने शुभम के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसने किसी तरह कमरे के अंदर देखा तो शुभम फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने कमरे की जांच कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया, लेकिन मौके से कोई संदिग्ध वस्तु या सुसाइड नोट जैसा कोई साक्ष्य नहीं मिला। शु
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें