फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में 6 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दनकौर। रीलखा गांव में घर के आगे पटाखा छोड़ने का विरोध करने पर एक परिवार पर हाल ही में पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। घटना में पीड़ित परिवार के करीब 5 लोग घायल हो गए थे। घायलों का ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने 6 लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव निवासी जयप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि रविवार की रात वह अपने घर के आगे खड़े हुए थे। उसी दौरान पड़ोस में कुछ किशोर पटाखे जला रहे थे। जयप्रकाश ने जब इस बात का विरोध किया तो इसी बात से गुस्साए आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी थी। कुछ देर बाद आरोपी पक्ष के अन्य लोगों उनके घर में जबरन घुस आए थे। पीड़ित और उनकी बेटी, पत्नी और बेटे समेत अन्य परिवार के लोगों पर लोहे की राॅड और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया था। इस घटना में परिवार के लोग गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। घायल अवस्था में सभी को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर कई की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई हैं। पुलिस ने इस में आरोपी पक्ष के धर्म, लखन, चन्दर, पिंटू, शेरा, अर्जुन के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें