फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से पुड़िया व नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी पुलिस ने जांच अभियान के दौरान क्षेत्र के अलग-अलग दो स्थानों से दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि घोड़ी बछेड़ा गांव के समीप बिरयानी पुल के पास से घोड़ी बछेड़ा निवासी भोला को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 24 पुड़िया स्मैक और 900 रुपये नकद बरामद हुए। वहीं दूसरी घटना में जीटी रोड स्थित कोट गांव के समीप घोड़ी बछेड़ा निवासी सुंदर उर्फ मोगली को पुलिस ने संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से सोलह पुड़िया स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें