दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में भैंस बेचने के 80 हजार रुपये की मांग करने पर एक व्यक्ति के मारपीट की गई। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया हापुड़ के धौलाना निवासी फुरकान परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने 9 साल पहले 80 हजार रुपये में रसूलपुर निवासी वाहिद को भैंस बेच दी थी। काफी समय बीत जाने के बाद 12 अगस्त को वह रसूलपुर गांव में पैसे की मांग करने पहुंचा। जब गांव में उसे वाहिद मिल गया तो पैसे की मांग की गई । जिस पर वह गाली- गलौंज करने लगा। गाली देने से मना करने पर मारपीट की गई। घटना की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।