नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता रैली आयाेजित की गई। इस दौरान स्वयंसेवकों व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक रैली में सहभागिता करते हुए नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो व नशा मुक्त युवा, विकसित भारत जैसे नारों के माध्यम से नशामुक्त समाज का संदेश दिया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अनीता मिश्रा ने कहा कि युवा देश की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं और नशामुक्त युवा ही स्वस्थ, सशक्त व विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ब्यूरो