फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 25 मोबाइल, तमंचे और फर्जी नंबर प्लेट बाइक के साथ दो शातिर बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने 25 मोबाइल फोन, दो तमंचे, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक से घूम रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 मोबाइल फोन, दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस का दावा है कि आरोपी राह चलते लोगों से मोबाइल लूटने की घटनाओं को अंजाम देते थे और पहचान छिपाने के लिए बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमते थे। आरोपियों की पहचान रबूपुरा के तीर्थली गांव निवासी फैजान पठान और बुलंदशहर के ककोड़ निवासी फरमान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शारदा गोलचक्कर की ओर से तेज गति से आती एक बाइक को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक-एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए। बरामद बाइक पर दिल्ली का फर्जी नंबर अंकित था। आरोपियों के कब्जे से कुल 25 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इनमें कई अलग-अलग कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन शामिल हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें