फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निजी आयुर्वेदिक अस्पताल में एसी में विस्फोट से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
-4 दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, स्टाफ के विश्राम कक्ष के एसी में लगी थी आग
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-117 में एक निजी आयुर्वेदिक अस्पताल की तीसरी मंजिल पर शनिवार शाम अचानक आग लग गई। एसी में विस्फोट होने के बाद यह घटना हुई। इससे अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। दमकल की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया एक अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आग की जानकारी शाम के समय मिली। कुछ ही देर में दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आग बुझाने का काम शुरू किया। घटना के समय अस्पताल में स्टाफ मौजूद था लेकिन कोई मरीज नहीं था। अस्पताल सुबह के समय मरीजों का परीक्षण किया जाता है। आग लगने से दूसरे मंजिल पर धुआं भर गया था। टीम ने कड़ी मशक्कत से शीशे तोड़े और आधुनिक तकनीक से धुआं बाहर निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें