नोएडा (संवाद)। सेक्टर-50 स्थित रामाज्ञा स्कूल में आयोजित 26वीं यूपी स्टेट इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में समायरा कात्यायन ने 10 मीटर एयर राइफल सब-यूथ एनआर कैटेगरी में 400 में से 394 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। वह 10 मीटर एयर राइफल एनआर कैटेगरी की टॉप स्कोरर भी रहीं। एक्सेल शूटिंग एकेडमी की विधि शर्मा सब-यूथ महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। वहीं अलसैफ ने जूनियर पुरुष वर्ग में उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए कांस्य पदक हासिल किया।