फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अकेला रेकी कर बाइक चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रेकी कर बाइक चुराने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश अकेला रेकी कर बाइक चुराता था। इसके पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 8 से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल बदमाशों पर काम कर रही थी। तभी एक आरोपी की पहचान सीसीवीटी कैमरे से हुई थी। वह मंगलवार को दोबारा बाइक चोरी करने के फिराक में घूम रहा था। इसी दौरान टीम ने उसे सेक्टर 98 स्थित सिक्का मॉल के सामने से पकड़ लिया। उसकी पहचान मोरना निवासी सरवन उर्फ श्रवण के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह नोएडा, दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में रेकी करने के बाद बाइक चोरी कर कम कीमत पर बेच देता था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें