फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नशे के सौदागर हुए बेनकाब, तीन साल में 146 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का प्रहार, तीन साल में 146 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद
विज्ञापन

- करीब सात हजार किलोग्राम गांजा से लेकर चरस, स्मैक बरामद हुए

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट ने पिछले तीन सालों में मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ा प्रहार किया है। इस दौरान वर्ष 2023 से लेकर 2025 तक मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6865.793 किग्रा गांजा व अन्य मादक पदार्थ बरामद किए हैं। इनकी बाजार में कीमत करीब 1 अरब 46 करोड़ 70 लाख रुपये है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक वर्ष 2023 में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए कुल 585 प्राथमिकी दर्ज की। इनमें 660 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 14 आरोपियों के विरुद्ध वारंट, कुर्की व अन्य वैधानिक कार्रवाई की गई। निरोधात्मक कार्रवाई के तहत 2 लोगों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) की कार्रवाई की गई। वहीं वर्ष 2024 में 502 एफआईआर करते हुए 571 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। 80 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। वर्ष 2025 में 458 एफआईआर करते हुए 517 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि मादक पदार्थों के विरुद्ध सघन व जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अभियान चलाकर तस्करी के नेटवर्क पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा रहा है। पुलिस की टीम लगातार तस्करों को गिरफ्तार कर रही है और इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें