दादरी। आरपीएफ पुलिस ने दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के मारीपत रेलवे स्टेशन पर अनधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बेचते हुए तीन वेंडरों को पकड़ा। जांच के दौरान जमालपुर गांव निवासी सोनू , बुलंदशहर जनपद के फरीदपुर गांव निवासी संजय और मंडी श्याम नगर निवासी बबलू अनाधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बेच रहे थे । पुलिस ने उनकी खाद्य सामग्री जब्त कर ली। तीनों के खिलाफ जन विश्वास अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनसे साढ़े सात हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इस कार्रवाई से अवैध वेंडरों में हलचल मची है।