नोएडा। कन्फेडरेशन ऑफ एनसीआर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (कोरनवा) ने यूजीसी इक्विटी विनियम 2026 और आरक्षण व्यवस्था को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी को पत्र भेजा है। कोनरवा अध्यक्ष डॉ पीएस जैन ने बतााय कि उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी है। महासचिव अनिल शर्मा ने शिकायतों की निष्पक्ष जांच, झूठी शिकायतों पर रोक और नियमों को सरल बनाने का सुझाव दिया है। साथ ही, कानूनी दायरे में क्रीमी लेयर के पारदर्शी क्रियान्वयन, आरक्षण लाभों के न्यायसंगत वितरण और सभी वर्गों के मेधावी ईडब्ल्यूएस छात्रों के लिए छात्रवृत्ति व शुल्क छूट बढ़ाने की मांग की है। ब्यूरो