दादरी (संवाद)। दादरी कोतवाली क्षेत्र के बिसाहड़ा अंडरपास के समीप बलेनो और स्विफ्ट कार की टक्कर हो गई। बलेनो कार सवार तीन युवकों ने स्विफ्ट कार चालक के साथ मारपीट का घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि महावड गांव में आकाश परिवार के साथ रहती है । उन्होंने बताया कि रविवार शाम उनके जीजा शिफ्ट कार लेकर दादरी जा रहे थे। जब बिसाहड़ा गांव अंडरपास की समीप पहुंचे तो बलेनो कार व स्विफ्ट कार की टक्कर हो गई । टक्कर होने पर कार क्षतिग्रस्त हो गई। विरोध करने पर बलेनो कार सवार तीन युवकों ने मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया। मारपीट के दौरान गले से सोने की चेन व 10 हजार रुपये की नकदी गिर गई। उपचार कराने के बाद घटना की प्राथमिकी तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई गई है ।