नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित स्नातकोत्तर छात्रों को नियमों और कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए सोमवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम दीक्षांरभ आयोजित हुआ। एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार चौहान ने कहा कि स्नातकोत्तर का यह प्रथम कदम आपके जीवन में ज्ञान, शोध और नए अवसरों का एक नया द्वार खोलती है। अब आपकी शिक्षा पुस्तकों से बाहर विश्लेषण, आलोचनात्मक सोच और शोध पर आधारित होगी। अपने विषय में गहराई से उतरें, सवाल पूछें और अपनी जिज्ञासा को शांत करें। एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला ने कहा कि अपने जीवन को स्वयं के लिए नहीं बल्कि अपने परिवार, समाज व देश के नाम समर्पित करें। ब्यूरो