फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सादुल्लापुर गांव के नाम बदलने पर ग्रामीण दो गुटों में बंटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सादुल्लापुर गांव का नाम बदलने के विरोध में उतरे ग्रामीण
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने 100 से अधिक लोगों के हस्ताक्षर के साथ डीएम को सौंपा ज्ञापन
- राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने भी जिलाधिकारी को पत्र लिखकर किया अनुरोध
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सादुल्लापुर गांव का नाम बदलने को लेकर माहौल फिर गरमा गया है। गांव के लोग इस मुद्दे पर दो गुटों में बंट गए हैं। नाम बदलने का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपा है। वहीं दूसरा पक्ष प्रशासन पर शासन के आदेश का पालन न करने का आरोप लगा रहा है। राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने भी जिलाधिकारी को पत्र लिखकर गांव का नाम यथावत रखने का अनुरोध किया है। नाम बदलने का विरोध कर रहे पत्र पर 100 से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। कुछ ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से गांव का नाम सादुल्लापुर से भरतपुर करने की मांग की थी। उन्होंने तर्क दिया था कि उनके पूर्वज भरतपुर के निवासी थे। इस पर जुलाई 2025 में शासन स्तर से नाम बदलने का आदेश जारी हुआ था।
विज्ञापन

ग्रामीणों का विरोध : ग्रामीण रण सिंह प्रधान ने बताया कि गांव के 50 फीसदी से अधिक लोग नाम बदलने के विरोध में हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को कई बार लिखित पत्र देकर जानकारी दी है। रण सिंह प्रधान के अनुसार, सादुल्लापुर नाम गांव की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने नाम बदलना जनहित में नहीं बताया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांग न माने जाने पर हड़ताल या प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें