फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसान को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

वीडियो बनाकर किसान ने खाया था जहरीला पदार्थ, 25 लाख रुपये हड़पने का लगाया था आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी।
दनकौर। दनकौर थाना क्षेत्र के गांव धनौरी खुर्द में किसान के 25 लाख रुपये हड़पने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धनौरी खुर्द निवासी सर्वेश ने 1 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति नवीन शर्मा ने गांव के ही यशपाल और उसके बेटे विजयपाल उर्फ विनय को प्लॉट बिक्री से मिले 25 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि दोनों ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। कई बार रकम मांगने पर नवीन, उनकी पत्नी और बेटी के साथ गाली-गलौज भी की गई। शिकायत के मुताबिक, लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर नवीन ने 31 जुलाई को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक विडियो बनाया था। जिसमें अपनी मौत के लिए यशपाल और विजयपाल को जिम्मेदार बताया था। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी विजयपाल उर्फ विनय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी यशपाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें