नोएडा। कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति और उसके परिवार पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, बरौला गांव निवासी महिला की शादी 9 नवंबर 2025 को दिल्ली निवासी रोहित सिंह से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति रोहित, ससुर चंद्र प्रकाश, सास उर्मिला और ननद कमलेश ने 10 लाख रुपये नकद और कार की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर महिला के साथ मारपीट की गई और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी राम कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो