फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रामीणों को देखकर भागे गोतस्कर, बाइक और इंजेक्शन छोड़ गए

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से बदमाशों की पहचान कर रही है पुलिस
- ग्रामीण क्षेत्रों में गोकशी की घटना को देते हैं अंजाम

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। दनकौर थाना क्षेत्र के अच्छेजा बुजुर्ग गांव में सोमवार सुबह ग्रामीणों की सतर्कता से गोकशी की बड़ी वारदात टल गई। गांव में गोकशी की फिराक में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे गोतस्करों पर ग्रामीणों को संदेह हो गया। जब ग्रामीण उनसे बात करने के लिए आने लगे तो बदमाश अपनी बाइक और नशीले इंजेक्शन मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे अंधेरे में गांव के बाहरी हिस्से में कुछ संदिग्ध युवक देखे गए। ग्रामीणों को उन पर गोतस्करी का शक हुआ। जैसे ही एक युवक शोर मचाते हुए उनकी ओर बढ़ा, आरोपी घबरा गए। खुद को घिरता देख वे अपनी मोटरसाइकिल और पशुओं को बेहोश करने वाले प्रतिबंधित इंजेक्शनों को वहीं छोड़कर खेतों के रास्ते भाग निकले। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों के कब्जे से मोटरसाइकिल व नशीले इंजेक्शनों को अपने कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें