दनकौर (संवाद)। दादूपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। प्रधानाचार्य की शिकायत पर पुलिस ने घटना के करीब आठ दिन बाद रविवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रधानाचार्य अमृता के मुताबिक, 21 नवंबर की रात चोरों ने विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे टैबलेट, खेल सामग्री, सरकारी दस्तावेज और अन्य सामान चोरी कर लिया। 22 नवंबर की सुबह विद्यालय पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।