नोएडा।
राजघाट पर आयोजित राष्ट्रीय महिला एवं बाल कॉन्क्लेव अनस्कार्ड स्पिरिट में जेपी पब्लिक स्कूल के यूनिफाइड क्लब के विद्यार्थियों ने यूनिफाइड आर्टिस्टिक योग की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आयोजन सत्य फाउंडेशन और कर्मण्य सर्वहित संस्था ने स्पेशल ओलंपिक्स भारत के सहयोग से किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कोऑर्डिनेटर हिमांशी और मेंटर्स अंजलि चौहान, चरण एवं अंशु के प्रयासों की प्रशंसा की। ब्यूरो