यमुना सिटी (संवाद)।
जेवर कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। चोरों ने मगरोली रोड पर राधा कृष्ण मंदिर के पास एक ही रात में दो घरों को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपये के जेवर व नकदी चुराकर फरार हो गए। शिकायत के मुताबिक, 10 नवंबर की रात चोरों ने पीड़ित दिलबाग सिंह और कालीचरन के घरों में घुसकर घटना को अंजाम दिया। दावा है कि दिलबाग सिंह के घर से एक सोने का पेन्टिल, सोने की अंगूठी, छूमकी, और सोने की लर के अलावा एक चांदी की अंगूठी चोरी हुई। वहीं, दूसरे पीड़ित कालीचरन के घर से सोने की अंगूठी, कान की छुमकी, सोने की लर, एक जोड़ी पायल और लगभग चालीस हजार रुपये नकद चुराया गया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।