फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुर्घटना रोकने की नई पहल, हॉट स्पॉट पर पुलिस का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों की मदद कर जान बचाने वालों को मिलेगा नकद इनाम
विज्ञापन

-होली से पहले हादसों को रोकने के लिए पुलिस हुई अलर्ट

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। होली की रंगीन खुशियों और रमजान की पाक रौनक के बीच सड़कों पर रफ्तार का जुनून अक्सर जानलेवा साबित हो जाता है। ऐसे में अब पुलिस ने कमर कस ली है। दुर्घटना वाले हॉट स्पॉट क्षेत्रों पर सख्त निगरानी के लिए पुलिसकर्मी की तैनाती बढ़ाई जाएगी। चिन्हित हॉट स्पॉट पर पुलिस की टीमें भी तैनात की जाएंगी, जिससे लापरवाही करने वालों पर नजर रखी जा सके। वहीं अनहोनी की स्थिति में घायलों को तुरंत मदद पहुंचाई जाएगी, जिससे कि लोगों की जान बचाई जा सके। जेवर, रबूपुरा, दनकौर, बिलासपुर और आसपास के क्षेत्र में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। इन हादसों को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।
एक माह में 50 से ज्यादा सड़क हादसे : बीते एक माह की बात करें तो जेवर, रबूपुरा, दनकौर, बिलासपुर और आसपास के क्षेत्र में 50 से ज्यादा सड़क हादसे हुए हैं। कई मामलों में लोगों की मौत भी हो गई है। वहीं, जेवर और बिलासपुर इलाके में त्योहार के दौरान भीषण जाम भी लगता है, इस कारण भी लोग जल्दी निकलने के लिए लापरवाही करते हैं।
विज्ञापन

शिफ्टवार पुलिस टीम करेगी निगरानी : ज्यादा हादसे वाले हॉट स्पॉट पर पुलिस टीमों की अस्थाई तौर पर ड्यूटी लगाई जा रही है। टीमें लगातार हॉट स्पॉट की निगरानी करेंगी। शिफ्टवार पुलिस कर्मियों को तैनात किया जा रहा है। जिससे लोगों को जागरूक करने के साथ ही उनकी मदद की जा सके।
मदद करने वालों को मिलेगा नकद इनाम : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर कोई हादसा होता है और राहगीर घायल को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाता है, तो उसे सरकार की योजना के तहत सम्मानित किया जाएगा। शासन की राहवीर योजना के तहत मददगार व्यक्ति को प्रशस्तिपत्र और नकद इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

चिन्हित बस स्टॉप से ही करें यात्रा : एसीपी जेवर सार्थक सेंगर ने बताया कि ज्यादातर हादसे गलत स्पॉट से साधन ढूंढ़ने के कारण होते हैं। लोग चिन्हित बस स्टॉप के बजाय बीच सड़क पर खड़े होकर बस और अन्य वाहनों को रोकते हैं। चालक भी अचानक बस रोक देते हैं, जो हादसों का सबसे बड़ा कारण है। लोगों से अपील की जा रही है कि निर्धारित स्टॉप से ही यात्रा की शुरुआत और अंत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें