फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीवरेज कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना सुरक्षा उपकरणों के मेनहोल में उतरना सीवरमैन की लापरवाही
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



नूंह। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, मंडल-1 के अधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कर्मचारियों (सीवरमैन) के लिए जोगीपुर रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर के हॉल में एकदिवसीय सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सीवर कर्मचारियों को सीवरेज में तकनीकी रुकावट या अन्य व्यवधान के दौरान कार्य करते समय सुरक्षा मानकों के प्रति सजग बनाना रहा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कस्बा नूंह, फिरोजपुर झिरका तथा तावड़ू से 3 सीवर सुपरवाइजर सहित 18 सीवर कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार नरेंद्र भारद्वाज एवं कनिष्ठ अभियंता सकील अहमद ने सीवर कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सीवरेज कार्य हमेशा आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुए ही करना चाहिए। बिना सुरक्षा उपकरणों के सीवरेज मेनहोल में उतरना जान को जोखिम में डालना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कई दिनों से बंद पड़े सीवर को अचानक खोलकर उसमें नहीं उतरना चाहिए। इस प्रकार का कार्य हमेशा वरिष्ठ सुपरवाइजर की देखरेख तथा अधिकारियों के निर्देशानुसार सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए। इसके अलावा प्रशिक्षण के दौरान सीवरेज प्रणाली में कार्य करते समय अपनाई जाने वाली विभिन्न सुरक्षा सावधानियों की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें