फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छह साल के बच्चे के अपहरण और खरीद-फरोख्त के आरोपी की जमानत खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
(अदालत से)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
बच्चे के अपहरण मामले में सुमित कुमार की जमानत खारिज
ग्रेटर नोएडा। अदालत ने छह साल के बच्चे के अपहरण और खरीद-फरोख्त के मामले में सुमित कुमार की जमानत अर्जी खारिज कर दी। यह प्राथमिकी थाना कासना में दर्ज है। बच्चे के पिता की तहरीर पर 14 अक्तूबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उनका छह वर्षीय बेटा 13 अक्तूबर की शाम को पड़ोस के दो बच्चों के साथ खेलने गया था। दोनों बच्चे लौट आए, लेकिन उनका बेटा वापस नहीं आया।
विज्ञापन

आरोपी के अधिवक्ता ने कहा कि सुमित को झूठा फंसाया गया है। एफआईआर अज्ञात के खिलाफ और देरी से दर्ज की गई थी। सुमित एक गरीब मजदूर है और सह-आरोपी गुरमीत की गाड़ी से घूमने गया था। पुलिस ने रास्ते में गाड़ी रुकवाकर उसे इस मामले में फंसाया है। आरोपी के कब्जे से कोई बच्चा बरामद नहीं हुआ था। मामले में कोई स्वतंत्र गवाह भी मौजूद नहीं है। अभियोजन ने कहा कि आरोपी ने अन्य सह-आरोपियों के साथ मिलकर बच्चे का दुरुपयोग करने का इरादे रखा था। आरोपी की निशानदेही पर सह-आरोपी पुष्पा के किराये के कमरे से बच्चा बरामद किया गया था। गिरफ्तारी के समय आरोपियों के कब्जे से 2,22,800 रुपये नकद भी बरामद हुए थे। यह रकम बच्चे के दुर्व्यापार से मिलने की बात कही जा रही है। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद दुर्व्यापार का मामला सही माना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें