ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र के रोजा याकूबपुर में घर में घुसकर पति-पत्नी और बच्चों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रोजा याकूबपुर निवासी सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि 23 नवंबर को लक्ष्मण दत्त शर्मा, उनकी पत्नी सुनीता शर्मा, विनीत शर्मा और उसकी पत्नी, राजबाला शर्मा, प्रीति शर्मा और एक अन्य मौसी उनके घर पहुंचे। सभी ने उनकी, उनकी पत्नी और बच्चों की बुरी तरह पिटाई की। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो