ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-149 कोंडली में डिलीवरी ब्वॉय के साथ मारपीट की शिकायत पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है। ऊंची दनकौर निवासी सोनू का आरोप है कि 22 नवंबर की रात करीब 8 बजे अर्जुन और कुछ अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज कर उनके साथ मारपीट की। जिससे सिर में चोट आई। जाते समय आरोपी ने पहले भी मारपीट करने की बात कहते हुए अगली बार जान से मारने की धमकी दी। वहीं प्रभारी निरीक्षक दीपक चंद्र का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।
घर से मोबाइल और रास्ते में युवक का आईफोन चोरी
ग्रेटर नोएडा। कासना और बिसरख कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने दो लोगों के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। कासना गांव निवासी नरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि 15 अक्तूबर की रात उनकी पत्नी वाशरूम गई थीं। इस दौरान कमरे के दरवाजे की कुंडी नहीं लगी थी। इसका फायदा उठाकर बदमाश कमरे से मोबाइल फोन, स्पीकर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। प्रभारी निरीक्षक पंकज शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं, सेक्टर-16बी स्थित फ्रेंच अपार्टमेंट निवासी पंकज कुमार ने बताया कि 13 नवंबर की रात वह एक्वा गार्डन सोसायटी के पास घूम रहे थे। इसी दौरान उनका आईफोन गिर गया। वहीं प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।