फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल के बंद मकान से कीमती सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-1 में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल के बंद घर से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने घटना की शिकायत बीटा-2 कोतवाली में दी है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। सेक्टर बीटा-1 में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल एसबी शर्मा का मकान है। वो इस समय हैदराबाद में रहते हैं। उनका बेटा डॉ. अजय शर्मा दिल्ली विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर है। केस दर्ज कराया है कि घर बंद था और ताला लगा हुआ था। पड़ोसी ने ताला टूटा होने की सूचना फोन कर दी। घर से बिजली के तार, बोर्ड, पानी की टोंटी व पाइप समेत अन्य सामान चोरी है। पंखे टूटे मिले हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि घर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज से चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें