ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र के रूपवास गांव में दो दिन के अंदर तीन लोगों की मौत से ग्रामीण गमगीन हैं। ग्रामीणों के अनुसार, सुंदर (54 वर्ष), आशकरण (68 वर्ष) और जिले (70 वर्ष) की शनिवार को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इनमें से जिले की उसी दिन मौत हो गई। सुंदर और आशकरण को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को अस्पताल में भर्ती सुंदर और आशकरण ने भी दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जिले और सुंदर की मौत हृदयाघात से होने की आशंका है। वहीं, आशकरण की मौत ब्रेन हेमरेज से होना बताया गया है। सोमवार को गांव में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें दो की चिता एक साथ जली। गांव में एक साथ हुई इन मौतों को ग्रामीण कोरोना काल के असर से जोड़ रहे हैं। ब्यूरो