दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुजाना गांव में 9 नवंबर की देर शाम रविंद्र सिंह के साथ मारपीट की गई। रविंद्र अपने खेत पर जा रहे थे तभी गांव के सोनू, मन्नी और गुटका ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने रविंद्र से गाली गलौज की। गाली देने से मना करने पर तीनों ने मारपीट शुरू कर दी। रविंद्र सिंह को बचाने पड़ोसी कुलदीप मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने कुलदीप के साथ भी गाली गलौज कर मारपीट की। दोनों को घायल कर दिया गया। शोर सुनकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि सोनू, मन्नी और गुटका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।